भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए कश्यप समाज के लोग

Spread the love

दैनिक ए एल सी नवभारत उजाला ब्यूरो

मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हाजी रिजवान के आवास पर शनिवार को कश्यप समाज का PDA जनसंवाद सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कश्यप समाज के लोगों ने सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री किरणपाल सिंह कश्यप रहे। अध्यक्षता सपा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने की, जबकि संचालन नाजिम उस्मानी एडवोकेट ने किया।सम्मेलन के दौरान गंगाराम कश्यप, जयपाल कश्यप, भोला सिंह कश्यप, लोकेश कश्यप, राजीव कश्यप, राकेश कश्यप, रामनाथ कश्यप, हरीश चंद्र कश्यप, राहुल कश्यप, रिंकू कश्यप और रामकिशन कश्यप ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा नेताओं ने सभी का स्वागत किया और पार्टी में सम्मान देने का भरोसा दिलाया।किरणपाल सिंह कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कश्यप समाज को राजनीतिक भागीदारी और सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने अपने विधान परिषद सदस्य बनाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने कश्यप समाज को प्रतिनिधित्व देने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को उस राजनीतिक दल के साथ खड़ा होना चाहिए, जहां उसे सम्मान और भागीदारी मिले। उन्होंने हाजी रिजवान के साथ मिलकर कश्यप समाज की समस्याओं और अधिकारों की आवाज उठाने का भरोसा दिलाया।

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर किरणपाल कश्यप ने कहा कि PDA के तहत विभिन्न सामाजिक वर्गों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।पूर्व विधायक हाजी रिजवान ने कश्यप समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि समाज के सम्मान और उनकी समस्याओं के लिए वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। हाजी उवेस ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कश्यप समाज के लोगों के साथ मिलकर उनके हितों के लिए काम किया जाएगा।

कश्यप समाज से जुड़े मुद्दों पर बोलते हुए किरणपाल कश्यप ने कहा कि सपा सरकार के दौरान महर्षि कश्यप और महाराजा निषाद राज के नाम पर अवकाश घोषित किया गया था, जिसे बाद में समाप्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर समाज के लोगों में चर्चा और नाराजगी रही है।कार्यक्रम में कुंदरकी विधानसभा अध्यक्ष भूरे मलिक, सपा कुंदरकी नगर अध्यक्ष मोहम्मद जावेद, अवनीश प्रधान, रितेश यादव, वाहन सिंह यादव, वेद प्रकाश सैनी, दौलत सिंह नेताजी, हरिशंकर कश्यप, राजकुमार कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *