जलभराव प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम और एसपी, लिया हालात का जायजा

Spread the love

दैनिक ए एल सी नवभारत उजाला/संवाददाता इकबाल खान

रामपुर। तहसील स्वार क्षेत्र के जलभराव प्रभावित गांवों में बुधवार को जिलाधिकारी रामपुर और पुलिस अधीक्षक रामपुर ने स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्राम पसियापुरा, रुस्तमनगर और छपरा पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं परेशानियों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों से जलभराव की स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों के संबंध में जानकारी ली। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण से प्रभावित ग्रामीणों को राहत की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *