
एक माह तक चलेगा अभियान, सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर रहेगा जोर
दैनिक ए एल सी नवभारत उजाला न्यूज़ ब्यूरो
कुंदरकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुंदरकी में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सीएचसी के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर ढंग से आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।कुंदरकी चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ बारतारिया समेत सीएचसी का समस्त स्टाफ कार्यक्रम में मौजूद रहा। चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्यकर्मियों ने अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर भी चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान एक माह तक चलेगा। इस दौरान सरकार की ओर से संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। पात्र लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, योजनाओं और विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर जोर रहेगा। अभियान में सीएचसी, पीएचसी और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर तैनात चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रिय सहभागिता रहेगी।
