दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों की आय में वृद्धि के लिए डेयरी कॉन्क्लेव आयोजित

Spread the love

ए एल सी नवभारत उजाला/ संवाददाता

मुरादाबाद। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन सभागार में दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनपद स्तरीय एक दिवसीय डेयरी कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन, पशुओं की नस्ल सुधार तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आय बढ़ाने के उपाय बताए गए।कॉन्क्लेव में अपर निदेशक, पशुपालन विभाग मुरादाबाद मंडल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों के उपयोग, संतुलित पशु आहार, बेहतर प्रबंधन एवं वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान नंद बाबा मिशन योजना, मुख्यमंत्री दुग्ध प्रोत्साहन योजना सहित पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।अधिकारियों ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर पशुपालक अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना 2026-27 के अंतर्गत चयनित 28 लाभार्थियों, जिनमें 14 पुरुष एवं 14 महिलाएं शामिल हैं, को चयन पत्र एवं अनुमोदन पत्र वितरित किए गए। बड़ी संख्या में पहुंचे पशुपालक किसानों ने विभागीय योजनाओं और वैज्ञानिक पशुपालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *