


हाजी रिज़वान के डोमघर स्थित आवास पर हुई बैठक, कुंदरकी और मूंढापांडे के शिक्षक व कॉलेज प्रबंधक जुटे
कुंदरकी। शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर शुक्रवार को 29 कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रिज़वान के डोमघर स्थित आवास पर बैठक आयोजित की गई। इसमें विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव और पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रिज़वान के नेतृत्व में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में कुंदरकी और मूंढापांडे विकासखंड क्षेत्र के शिक्षक एवं महाविद्यालयों के प्रबंधक मौजूद रहे।पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रिज़वान ने कहा कि सभी को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दानिश अख्तर को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को विश्वास दिलाते हैं कि उनकी पूरी टीम चुनाव में मेहनत करेगी और सपा प्रत्याशी को हर हाल में जिताने का काम करेगी।हाजी मोहम्मद उवैस उर्फ कल्लन ने कहा कि जहां भी पार्टी को उनकी जरूरत होगी, वह हमेशा समाजवादी पार्टी के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी दानिश अख्तर के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने की अपील की।सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों और महाविद्यालयों के हितों के लिए समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है। उन्होंने दावा किया कि पूरा जिला सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर के साथ मजबूती से खड़ा है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों से जुड़े लोग ही उनकी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के शिक्षक और विद्यालय प्रबंधक दानिश अख्तर को जिताने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।सपा प्रत्याशी दानिश अख्तर ने कहा कि बिजनौर से बरेली तक सभी विधानसभाओं में टीम बनाकर प्रत्येक विद्यालय तक पहुंचने और मतदाताओं से समर्थन की अपील करने का काम किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव में जीत सपा की होगी। बैठक में 29 कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के लिए गठित समिति के सदस्यों ने नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को भरोसा दिलाया कि पूरी टीम दानिश अख्तर के साथ मिलकर चुनाव में पूरी ताकत लगाएगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता जयवीर सिंह यादव ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता नाजिम उस्मानी ने किया।
