देश की सबसे प्रतिष्ठित और सुरक्षित नौकरियों में शामिल IAS और IPS सेवाओं को छोड़ने वाले अधिकारियों की खबरें समय-समय पर सामने आती रहती हैं। ऐसे में एक बड़ा सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर वह कौन-सी परिस्थितियां हैं, जिनके कारण वर्षों की मेहनत के बाद हासिल की गई प्रतिष्ठित नौकरी को अधिकारी छोड़ने का फैसला कर रहे हैं?