
दैनिक ए एल सी नवभारत उजाला/संवाददाता
मुरादाबाद। तहसील कांठ क्षेत्र के ग्राम रामसराय भांकरी में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में बुधवार को तेंदुआ फंस गया। 16 सितंबर 2026 को तेंदुए के पिंजरे में आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था के बीच तेंदुए को कब्जे में लिया।ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में पिछले कुछ समय से तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही थीं। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया था। बुधवार को तेंदुआ पिंजरे में आ गया।वन विभाग के अभियान के तहत यह 15वां तेंदुआ ट्रैप बताया जा रहा है। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विभागीय टीम ने तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल अथवा खेतों की ओर अकेले न जाने की अपील की है।

