
कुंदरकी में घर-घर पहुंचे भाजपा पदाधिकारी, स्मृति चित्र भेंट कर किया अभिनंदन
दैनिक ए एल सी नवभारत उजाला/संवाददाता
कुंदरकी। स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए मंगलवार को कुंदरकी नगर में भाजपा पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस दौरान परिजनों को शहीद भगत सिंह का स्मृति चित्र भेंट किया गया और पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाबूजी जीवाराम के पौत्र प्रवीन भूषण और पंडित रामगोपाल शर्मा के पौत्र पंडित अनुज औतार शर्मा से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके परिवारों का सम्मान करना उनके त्याग और संघर्ष के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक माध्यम है।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी दिनेश यादव, मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, मंडल महामंत्री ठाकुर अरविंद कुमार पुंडीर, मंडल महामंत्री संजय दिवाकर, मंडल उपाध्यक्ष देव सिंह सैनी, मंडल उपाध्यक्ष हाजी मजलूम पाशा, मंडल उपाध्यक्ष नक्शे अली, मंडल कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, सभासद इरशाद खान और बूथ अध्यक्ष आमिर खान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

