ए एल सी नवभारत उजाला/संवाददाता

बिलारी। उपजिलाधिकारी प्रिंस वर्मा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान राजस्व, भूमि विवाद, प्रमाण पत्र, सार्वजनिक सुविधाओं सहित विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतें उनके समक्ष रखी गईं।उपजिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी न्याय उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।जनसुनवाई के दौरान एसडीएम ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई कराई जाएगी तथा पात्र मामलों में शीघ्र राहत दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा।
