मुंडिया मलूकपुर में PDA पंचायत व बूथ समीक्षा बैठक, हाजी रिजवान ने कार्यकर्ताओं से किया जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान

Spread the love

दैनिक ए एल सी नवभारत उजाला/ संवाददाता

मूंढापांडे। 29 कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड मूंढापांडे के ग्राम मुंडिया मलूकपुर में बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से PDA पंचायत एवं बूथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सपा के पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की स्थिति और बूथ स्तर की तैयारियों को लेकर चर्चा की।बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और गांव-गांव जनसंपर्क करने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें संगठन तक पहुंचाने की बात कही गई।हाजी मोहम्मद रिजवान ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों और बूथ संगठन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।इस दौरान सपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *