
इमरतपुर में ग्रामीणों से मिले हाजी चांद बाबू मलिक, बदलाव का दिया संदेश
बिलारी।ग्राम इमरतपुर सिरसी में जुमे की नमाज के बाद आजाद समाज पार्टी के संभावित प्रत्याशी हाजी चांद बाबू मलिक ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने गांव की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं।जनसंपर्क के दौरान हाजी चांद बाबू मलिक को ग्रामीणों का स्नेह और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिला।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनसे क्षेत्र की समस्याओं और विकास को लेकर बातचीत की।ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस बार बदलाव जरूर होगा और हम बदलाव के लिए पूरी मजबूती से लड़ेंगे।हाजी चांद बाबू मलिक ने कहा कि जनता का प्यार, बुजुर्गों का आशीर्वाद और नौजवानों का साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को समझने और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए वह लगातार क्षेत्र के गांवों में लोगों से संवाद कर रहे हैं।जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों में भी उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
