मलकपुर सेमली में ट्रैप केज में फंसा तेंदुआ, सफलतापूर्वक किया गया रेस्क्यू

Spread the love

दैनिक ए एल सी नवभारत उजाला/संवाददात

ठाकुरद्वारा। तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सक्रिय तेंदुओं को रेस्क्यू करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को ग्राम मलकपुर सेमली से एक तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रैप केज के माध्यम से सुरक्षित पकड़ लिया।क्षेत्र में तेंदुओं की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत संवेदनशील क्षेत्रों में ट्रैप केज लगाए गए हैं और तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में ग्राम मलकपुर सेमली में लगाए गए ट्रैप केज में एक तेंदुआ फंस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तहसील ठाकुरद्वारा के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत अब तक 14 तेंदुओं का ट्रैप केज के माध्यम से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया जा चुका है। विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं और तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि तेंदुआ दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसके पास जाने अथवा उसे पकड़ने का प्रयास न करें। तेंदुए की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को दें। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा बच्चों और पशुओं को अकेले बाहर न छोड़ने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *