लालापुर पीपलसाना में फिर पकड़ा गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Spread the love

दैनिक ए एल सी नवभारत उजाला/संवाददाता

ठाकुरद्वारा। ग्राम लालापुर पीपलसाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली। लगातार सक्रिय तेंदुए को रेस्क्यू टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया। क्षेत्र में यह दूसरा तेंदुआ पकड़ा गया है। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
बताया गया कि पिछले कुछ समय से गांव और आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही थीं। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के साथ ही केज ट्रैप लगाया था।
मंगलवार सुबह तेंदुआ ट्रैप में फंस गया। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक सुरक्षा इंतजामों के बीच तेंदुए को पिंजरे में सुरक्षित किया गया।
तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत जताई। वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है, ताकि किसी अन्य वन्यजीव की मौजूदगी होने पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *