रामलीला का भव्य शुभारंभ, फीता काटकर किया उद्घाटन

Spread the love

गुरेर में मंचन देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, आपसी भाईचारे और सद्भाव का दिया संदेश

दैनिक ए एल सी नवभारत उजाला/संवाददाता

मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव गुरेर में सोमवार को रामलीला का भव्य शुभारंभ हुआ। मैनाठेर थाना प्रभारी किरन पाल सिंह ने फीता काटकर रामलीला मंचन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।उद्घाटन अवसर पर थाना प्रभारी किरन पाल सिंह ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में रामलीला आयोजन को सफल बनाने की अपील की।रामलीला आयोजन में ग्राम प्रधान अरुण सैनी, रामकुबर सिंह, बाबू जी, उमेश गुप्ता, सुरेश शर्मा, रामवीर यादव, रामपाल सैनी, बंटी सैनी, उत्तम कश्यप, रामलाल और भारत सैनी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए रामलीला समिति को हरसंभव सहयोग देने की बात कही।उद्घाटन के बाद रामलीला का मंचन शुरू हुआ। मंचन देखने के लिए देर शाम तक ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। आयोजन को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *