ए एल सी नवभारत उजाला/ संवाददाता
बिलारी। डॉ. देवेन्द्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वंदना सत्र के दौरान नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम में रितु नारंग (लाइफ सोच इन आर्ट ऑफ लिविंग एवं नशा मुक्ति अभियान) तथा समाजसेविका सीमा क्वात्रा ने सहभागिता की। रितु नारंग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य शीतल प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस संकल्प को अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया।

