विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने विजेता पहलवानों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित, बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे


दैनिक ए एल सी नवभारत उजाला/संवाददाता
कुंदरकी। विधानसभा कुंदरकी की ग्राम पंचायत नानपुर में जाहरवीर बाबा की याद में छड़ी मेले एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। बच्चों के लिए लगाए गए झूले और खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों ने मेले का आनंद लेने के साथ दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के रोमांचक मुकाबले भी देखे।
दंगल प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों ने अपने दमखम, कौशल और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।दंगल में पहलवान राशिद, अर्जुन, अदनान, शौकीन, नदीम, भूरा, विटटन, बोबी, फैजान, शाहरुख तथा महिला पहलवान सुमायला सहित अनेक पहलवानों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विजेता रहे पहलवानों को विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विधायक ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं।मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुंदरकी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मियों ने मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस की सतर्कता के चलते मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।



इस अवसर पर दंगल आयोजक एवं भाजपा जिला मंत्री बृजेश कुमार लोधी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रतनपुर कलां बब्लू सिंह जाटव, ग्राम प्रधान नानपुर दयाराम लोधी, राजपाल कश्यप, श्याम सुंदर, रोहित, भागीरथ, सत्यवीर, बृजपाल, तीरथ, जशवीर, आकाश और सुरेश नासिर हुसैन, प्रधान प्रत्याशी ग्राम नानपुर मिलक, पूरन सिंह, श्यामलाल, रिंकू, अब्बास अली, सत्तार डॉ. साहब, हुकम सिंह, सुलेमान सलमानी, रिजवान अली, हरिओम सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ पारंपरिक खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।
