मंत्री मनोज पांडेय ने फीता काटकर किया सोलर पैनल प्रतिष्ठान का शुभारंभ

Spread the love

दैनिक ए एल सी नवभारत उजाला/संवाददाता

मैनाठेर। अल्हापुर भीकन के अड्डे पर पाकबड़ा रोड स्थित जुनैद के नए सोलर पैनल एवं सोलर सिस्टम प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा मंत्री मनोज पांडेय ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ठाकुर रामवीर सिंह समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंत्री मनोज पांडेय ने प्रतिष्ठान संचालक जुनैद को नई शुरुआत की बधाई देते हुए कारोबार की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा वर्तमान समय में बिजली की जरूरतों को पूरा करने का उपयोगी विकल्प बन रही है। क्षेत्र में सोलर उपकरणों का प्रतिष्ठान खुलने से स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलेंगी।प्रतिष्ठान पर सोलर पैनल, सोलर बैटरी, इन्वर्टर और सोलर सिस्टम से संबंधित अन्य उपकरण उपलब्ध रहेंगे। इससे क्षेत्रवासियों को सोलर उपकरणों की खरीदारी के लिए दूर-दराज के बाजारों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जुनैद को प्रतिष्ठान की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों का कहना था कि बिजली की बढ़ती जरूरत और सौर ऊर्जा के प्रति बढ़ते रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर सोलर उपकरण उपलब्ध होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।इस अवसर पर मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद मशकूर, अब्दुल कादिर, जुनैद प्रधान, राशिद हुसैन, कलीम हुसैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *