मजदूर नेताओं और एक्टिविस्टों ने कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा से की मुलाकात

Spread the love

दैनिक ए एल सी नवभारत उजाला/ संवाददाता

अहमदाबाद। गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरीफ राजपूत के नेतृत्व में अहमदाबाद और गुजरात के विभिन्न मजदूर संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं एनजीओ के प्रतिनिधियों ने पालडी स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित भाई चावड़ा से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस को अपना समर्थन देने के साथ ही जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।बैठक में शिक्षा में सुधार, बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा और ड्रग्स माफिया के खिलाफ अभियान चलाने सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित मजदूर नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इन समस्याओं को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व में जन आंदोलन चलाने के लिए अपनी सहमति जताई और कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे।इस अवसर पर गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित भाई चावड़ा का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज उपाध्यक्ष विजय देव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आरीफ राजपूत का भी गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।बैठक में स्वाभिमान आंदोलन के अध्यक्ष अश्विन भाई वाघेला, मजदूर अधिकार मंच के हीरा सोलंकी, सेंट जेवियर्स सोशल सर्विस सोसायटी के सुनील, जीवन ज्योति फाउंडेशन की अध्यक्ष हर्षाबेन, जय भीम ज्योत फाउंडेशन के अध्यक्ष रवी भाई चावड़ा, जन अधिकार स्वाभिमान मंच के दिनेश राजवीर, जगदीश, सुनील वानिया समेत बड़ी संख्या में मजदूर नेता, एक्टिविस्ट और विभिन्न एनजीओ के पदाधिकारी मौजूद रहे।अंत में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित भाई चावड़ा ने कांग्रेस को समर्थन देने पहुंचे सभी मजदूर नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठनों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *